कटनी। बहोरीबंद थाना के कुंआ गांव में भटकवां रोड निवासी एक परिवार चोरी की वारदात का शिकार हो गया। जिस समय यह वारदात हुई। उस समय परिवार खेत में बने अपने दूसरे मकान में रहने गया था। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दे दिया।
पीडि़त कमलेश कुमार प्रजापति पिता कोदूलाल प्रजापति (49) ने इसकी शिकायत बहोरीबंद थाने में की है। शिकायत के बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया सूने घर का ताला तोड़ते हुए चोरों ने घर की अलमारी में सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 50 हजार रुपये सहित नगदी पार कर दी। पीडि़त परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थ्ल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जनता से अपील है कि ऐसी कोई भी घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क…
सुरक्षित यातायात • सुरक्षित कटनी • सुरक्षित जीवन 🚦🚔📱❌
SP ने कहा कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में…
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री व परिवहन…
ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवेदनशील और मानवीय संबंध को और मजबूत करने का अनुकरणीय…
This website uses cookies.