Categories: katni city news

Katni barhi news: सेहरा टोला स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरी, लापरवाही के लिए प्रधानाध्यापक को मिलेगा नोटिस


कटनी। जिला परियोजना समन्वयक द्वारा सेहरा टोला स्कूल भवन की छत के प्लास्टर गिरने के मामले का पंचनामा बनवाया गया है। जिसमें डी पी सी के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक की लापरवाही का पता चला है। यह भी बताया गया है कि सभी छात्र पहले स्कूल भवन के मुख्य कक्ष में बैठते थे। लेकिन आज सोमवार को छात्रों को बरामदे में बैठाया गया और बरामदे के ही छत का प्लास्टर गिर गया। इससे छात्रों को मामूली चोट लगीं। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि प्रधानाध्यापक को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को विकासखंड बड़वारा के ग्राम केवलारी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन सेहरा टोला स्कूल भवन की छत की प्लास्टर की परत गिरने से चार बच्चों को हल्की चोट आई है। सभी घायल बच्चों को बरही शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया था।जिला परियोजना समन्वयक के.के. डेहरिया ने बताया कि इस घटना में कक्षा पहली की छात्रा शुभि और कक्षा दूसरी के छात्र यश, दिव्यांशी और कविता को मामूली चोटें आईं थी। डीपीसी श्री डेहरिया स्वयं बरही अस्पताल पहुंचे और बच्चों के उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

        

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.