कटनी (27 मई 2026) – जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सख्ती बरतते हुए चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को रेत भरे हुए जप्त कर लिया। इस दौरान कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में चौकी सिलौडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
मिली सूचना के आधार पर 27 मई 2026 को पुलिस टीम ग्राम कंजिया पुल के पास पहुंची। वहां एक ट्रैक्टर-ट्राली रेत से भरी हुई खड़ी मिली। चालक सुरेन्द्र कोल (पिता ज्ञानचंद कोल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम सोनारखेड़ा) से पूछताछ की गई। पुलिस ने लाइसेंस और रेत के वैध परिवहन दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।मौके पर गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने ट्रैक्टर मय ट्राली और उसमें भरी रेत को अवैध परिवहन पाए जाने पर जप्त कर लिया। जप्त वाहन को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कर दिया गया है।इस मामले में आरोपी सुरेन्द्र कोल के विरुद्ध धारा 106 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।विशेष भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा और आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अवैध…
निरीक्षण के दौरान हार्दिक पटेल, पार्थ पटेल, एजेंसी के अन्य कर्मचारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद…
कटनी पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ईद के मौके पर यातायात नियमों…
अतिक्रमणकारियों के रसूख को चुनौती देने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।…
This website uses cookies.