।नगर के वार्ड क्रमांक 5, शिवा नगर स्थित आदिवासी बस्ती में एक पुराने सूखे कुएं से 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी और पीएम श्री शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। वह वार्ड क्रमांक 6, खलवारा बाजार की निवासी बताई जा रही है तथा स्थानीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी।परिवार के सदस्यों के अनुसार, रोजा के महीने में सहरी की तैयारी के लिए देर रात जब लोग उठे तो किशोरी घर पर नहीं मिली।
परिजनों ने तुरंत आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिछले दो-तीन दिनों तक परिजन रिश्तेदारों के यहां, संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन करते रहे, मगर सफलता नहीं मिली।
आज सुबह स्थानीय लोगों को सूखे कुएं में शव दिखाई देने पर सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी आपराधिक घटना का मामला है।
फिलहाल परिजनों में गहरा शोक है और पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।
जांच के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
यह घटना यात्रियों की सुरक्षा और सम्मानजनक यात्रा के वादे पर सवाल खड़े कर रही…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और अपराधियों को…
कटनी के साथ ही माधवनगर में भी शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूरे शहर में खुशियों का माहौल छाया रहा, और लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर इस…
जांच के नतीजे से यह साफ होगा कि प्रशासनिक स्तर पर कितनी गंभीर चूक हुई…
अन्यथा, विकास की यह नई उड़ान अधूरी और असंतुलित ही रहेगी।
This website uses cookies.