रमजान के 30 मुकम्मल रोजों के बाद शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद का जश्न मनाया, जहां हर चेहरे पर खुशी की मुस्कान और दिलों में मोहब्बत का पैगाम साफ नजर आया।सुबह-सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” की शुभकामनाएं दीं और देश-दुनिया में सुख-शांति, अमन-चैन की दुआएं मांगीं।
फकीरों और जरूरतमंदों को खैरात बांटी गई, समाज के हर तबके को इस खुशी में शामिल किया गया।ईद का यह त्योहार केवल जश्न का नहीं, बल्कि आपसी मोहब्बत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का भी प्रतीक है। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के लिए सेवइयां और अन्य मिठाइयां बांटते नजर आए।पुलिस प्रशासन की मुस्तैदीत्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।
संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने लगातार नजर रखी, जिसके कारण पूरे जिले में सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाई गई। कटनी में ईद का यह उत्सव एक बार फिर सामाजिक सद्भाव और एकता का जीता-जागता उदाहरण साबित हुआ।
पूरे शहर में खुशियों का माहौल छाया रहा, और लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर इस पावन अवसर को यादगार बनाने में जुटे रहे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.