सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

कटनी के साथ ही माधवनगर में भी शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कटनी। सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल जी का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सतगुरु बाबा नारायण शाह की जीवंत झांकी तथा खाटू श्याम जी का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

सिंधुत्व दिवस चेट्रीचंड के उपलक्ष्य में निकली इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शहर के अनेक स्थानों पर धर्मप्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें आइसक्रीम, फ्रूटी, दाल-पकवान, फल, भोजन एवं शर्बत आदि शामिल थे। जगह-जगह आर्केस्ट्रा एवं धमाल पार्टियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।शोभायात्रा में सिंधु नौजवान मंडल, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु सेवा समिति के पदाधिकारी, वरुण संस्था, सिंधी भांवर ग्रुप सहित विभिन्न सिंधी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

युवाओं की टोली शैला नृत्य करते हुए चल रही थी, वहीं सिंधी युवतियां सिंधी गीतों पर नृत्य कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। नन्हे बच्चों द्वारा धारण किए गए विभिन्न रूपों ने भी सभी का मन मोह लिया।इस विशाल शोभायात्रा में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी, चंद्रभान रोहरा, गोविंद सचदेवा, मनीष गेई, मोहन हीरानी, अशोक मोहनानी, नंदलाल बसरानी,अमर पुरूस्वानी राजकुमार रोहरा सहित सिंधु नौजवान मंडल के संजय जीवनानी, विजय रोहरा, कन्हैया लाल सागर, ईश्वर वाधवानी, राजकुमार जीवनानी, मनोहर गलानी, जय रामसिंघानी, रवि प्रथ्यानी, चंदू जीवनानी, श्रीचंद तनवानी, राजेश रोहरा, मनीष जीवनानी, सुनील प्रथ्यानी, सुरेश चावला, राजकुमार पोहानी, टेकचंद साहनी, दीपक भागवानी, हरीश भाटिया, अशोक आहूजा, रामचंद तख्तानी, विपिन तनवानी, विजय हिंदूजा, विनय जादवानी, विक्की रावलानी आदि सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, रामरतन पायल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, राजा जगवानी, कांग्रेस नेत्री रजनी वर्मा व अन्य, गोल बाजार व्यापारी संघ, वरुण संस्था एवं सिंधी भांवर ग्रुप, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया महिला शाखा, वरुण संस्था की भी सहभागिता रही।शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस आयोजन में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

कटनी के साथ ही माधवनगर में भी शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

admin

Recent Posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: आरक्षक पर हमला करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

10 hours ago

मोहर्रम पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

11 hours ago

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येन्द्र पाठक को जगह, कटनी जिले का एकमात्र चेहरा

आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।

11 hours ago

एक वीडियो और कार्रवाई तय!खतरनाक स्टंट करने वाला ऑटो चालक यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

11 hours ago

बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…

12 hours ago

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…

12 hours ago

This website uses cookies.