कटनी। शनिवार रात कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में NH-43 पर गुड़ा मोड़ के पास एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बोलेरो सवार एक ही परिवार के 10 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।कुलदेवता की पूजा कर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के ग्राम सलैया के निवासी कुलदेवता ‘बड़ा देव’ की पूजा करने उमरिया जिले के कर्चुलिया गांव गए थे। पूजा समाप्त होने के बाद शनिवार रात करीब 8 बजे सभी परिवार के सदस्य बोलेरो कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बिलायत कला गांव के पास गुड़ा मोड़ पर कटनी से उमरिया जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर जोरदार धमाका हुआ।भीषण हादसा, ग्रामीणों ने बचाई जानेंहादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मदद की और मलबे में फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।108 एंबुलेंस और बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद सभी 10 घायलों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया।
घायल व्यक्तियों के नाम:शनवी सिंह (6 वर्ष)मुस्कान सिंह (6 वर्ष)पुष्पराज सिंह (12 वर्ष)रामबाई (40 वर्ष)रोशनी सिंह (40 वर्ष)विवेक सिंह (42 वर्ष)गीता बाई गोंड (45 वर्ष)दिलराज सिंह (45 वर्ष)संजू सिंह (45 वर्ष)गेंदा बाई (45 वर्ष)डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस कार्रवाईबड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि दोनों वाहनों (ट्रक और बोलेरो) को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, खासकर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर सवाल उठा
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले…
विधायक संजय पाठक ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि…
अधिक जानकारी का इंतजारप्रशासन ने मृतकों की पहचान जल्द ही सार्वजनिक करने की बात कही…
इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक…
यह हादसा कटनी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता…
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा…
This website uses cookies.