Categories: katni city news

कटनी: तालाब में नहाने गईं दो नाबालिग बहनों की डूबने से मौत, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कटनी। कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया में शनिवार देर रात एक दुखद घटना घटी। गांव के बलराम तालाब में नहाने गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतक दोनों नाबालिग हैं।मृतक बहनों की पहचान निधि लोधी (17) और नेहा लोधी (14) के रूप में हुई है। दोनों मढ़िया गांव की निवासी थीं।परिवार के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 4 बजे दोनों बहनें नहाने के लिए घर से बलराम तालाब की ओर निकली थीं। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने सबसे पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद वे बलराम तालाब पहुंचे।जब बहनों का कहीं अता-पता नहीं चला तो परिजनों ने तुरंत बाकल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तालाब में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया।तालाब में पानी गहरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। कई घंटों की लगातार मशक्कत के बाद दोनों बहनों को अचेत अवस्था में तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस और परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

कटनी बस दुर्घटना: विधायक संजय पाठक ने जताया दुख, CM मोहन यादव ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश

विधायक संजय पाठक ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि…

1 hour ago

लमतरा फाटक पर भीषण सड़क दुर्घटना: बस-ओवरलोड हाइवा की टक्कर में 3 की मौत, 29 घायल

अधिक जानकारी का इंतजारप्रशासन ने मृतकों की पहचान जल्द ही सार्वजनिक करने की बात कही…

1 hour ago

विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रेत खनन पर सख्ती दिखाई महानदी में बने अवैध रास्ते जेसीबी से किए बंद

इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक…

2 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़कटनी: NH-43 पर ट्रक-बोलेरो जोरदार भिड़ंत, कुलदेवता पूजा से लौट रहे एक ही परिवार के 10 सदस्य गंभीर घायल

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।यह हादसा एक बार…

2 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़कटनी: इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस पलटी, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

यह हादसा कटनी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता…

3 hours ago

ढीमरखेड़ा में शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा…

1 day ago

This website uses cookies.