Categories: katni city news

ढीमरखेड़ा में शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

ढीमरखेड़ा (कटनी): थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम झिर्री में शराब पीने के लिए रुपए मांगने पर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम झिर्री निवासी धन्नोलाल यादव (30) ने 8 जून 2026 को थाना ढीमरखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव के ही महेश यादव (37) ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब धन्नोलाल ने देने से इनकार कर दिया तो आरोपी महेश यादव ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 341/2026 दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 119(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी की टीम ने आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) ढीमरखेड़ा की अदालत में पेश किया गया।पुलिस की सख्ती जारी

कटनी पुलिस अधीक्षक आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी सलीमानाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी, आरक्षक जागेश्वर समेत थाना टीम की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

admin

Recent Posts

कौशांबी के सिक्योरिटी गार्ड का शव कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला, 10 दिन पहले मुंबई से घर लौट रहे थे

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…

2 hours ago

रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में चोरी की सनसनीखेज वारदात: उपमुख्यमंत्री के स्टाफ की पत्नी का 10 लाख का सामान गायब

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी…

2 hours ago

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

2 hours ago

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दो शासकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए जारी की 3.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत…

2 hours ago

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

1 day ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

1 day ago

This website uses cookies.