कटनी, 06 अप्रैल 2026 – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।बैठक में कलेक्टर तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण में रुचि न दिखाने पर उपसंचालक खनिज और सहकारिता बैंक नोडल अधिकारी जयति बिलथारिया को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निपटारा न करने पर तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव को भी कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए।योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देशकलेक्टर श्री तिवारी ने पीएम सोलर योजना के लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (शहर) को निर्देश दिए कि मीटर रीडर्स से इच्छुक उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर वेंडर्स के साथ साझा की जाए। साथ ही उपसंचालक कृषि को वेंडर्स की बैठक आयोजित कर सोलर पंप योजना को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीमांकन, बंटवारा और फार्मर आईडी रजिस्ट्री के लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की और राजस्व अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण के लिए तेजी लाने की हिदायत दी। वन विभाग को वनाधिकार पट्टों के अंतर्गत फौती कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को समग्र ई-कवाईसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा समग्र पोर्टल में सुधार के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।संबल योजना और जनगणना 2027 पर फोकसजिला श्रम अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में संबल योजना के तहत 13 हजार नवीन पंजीयन आवेदन लंबित हैं।
कलेक्टर तिवारी ने पात्र आवेदकों के पंजीकरण शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए।जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर उन्होंने सभी तहसीलदारों और जनपद पंचायत सीईओ को मकान नंबरिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।अन्य महत्वपूर्ण निर्देशअवैध रेत खनन: खनिज विभाग को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के नेतृत्व में अवैध रेत उत्खनन से जुड़ी सभी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।सीएम हेल्पलाइन: स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति कल्याण सहित विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
खासतौर पर प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी शिकायतों पर सीएमएचओ को तुरंत ध्यान देने को कहा गया।हॉर्टीकल्चर योजनाओं का लाभ: हॉर्टीकल्चर विभाग के परियोजना अधिकारी संत कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिए गए कि एसडीएम की अध्यक्षता में जनपद सीईओ और किसानों के साथ क्लस्टरवार बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों में कलेक्टर स्वयं औचक रूप से शामिल होंगे।
एचपीवी टीकाकरण: एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सभी बीएमओ को निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने तथा स्वास्थ्य विभाग को स्कूलों में टीकाकरण टीमें भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ हररिमरनप्रीत कौर, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, सहायक आयुक्त आदिम जाति विमल चौरसिया, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
समाजसेवियों ने यातायात पुलिस के नवाचारों और जनहितकारी प्रयासों की सराहना की और आमजन को…
यह कदम नदी की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता को बनाए रखने की…
साथ ही चौकी प्रभारी बस स्टैंड की भूमिका की भी जांच करने के निर्देश दिए…
यह पूरा कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने, फिटनेस सुधारने और आगामी चुनौतियों से निपटने…
पुलिस प्रशासन ने इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। स्थानीय वाहन चालकों ने भी…
छोटी-छोटी बातों या पुरानी रंजिश में धारदार हथियार इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है।…
This website uses cookies.