कटनी (12 मई) — कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 117 आवेदकों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।प्रमुख शिकायतें और निर्देशप्रधानमंत्री आवास योजना: शिवाजी नगर, कटनी निवासी नितिन तिवारी ने होम लोन पर ब्याज सब्सिडी न मिलने की शिकायत की।
कलेक्टर ने अग्रणी जिला प्रबंधक को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।बिजली बिल: ग्राम रजवारा (तहसील विजयराघवगढ़) निवासी विष्णु प्रसाद सोनी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से औसत बिल आ रहा है, जो अब एक लाख रुपये से अधिक हो गया है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को तुरंत जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।पारिवारिक पेंशन: ग्राम गणेशपुर (तहसील बड़वारा) निवासी सुखलाल पटेल ने बताया कि उनके पिता (सिंचाई विभाग में चपरासी) की मृत्यु के बाद माता कौशल्या बाई को पेंशन नहीं मिल रही है, जबकि सभी दस्तावेज जमा कर दिए गए हैं।
कलेक्टर ने अग्रणी जिला प्रबंधक को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र पेंशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शासकीय भूमि पर पट्टा: ग्राम खुड़ावल निवासी निरपत सिंह ने कहा कि पूर्वजों से चली आ रही सरकारी भूमि पर वे खेती कर अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने पट्टा प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर ने स्लीमनाबाद तहसीलदार को नियमों के अनुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आवेदनों का निराकरण समयबद्ध तरीके से किया जाए और किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशानी न हो।
साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की तस्वीर जारी कर पहचान कराने…
कटनी पुलिस आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनके विश्वास को बनाए रखने के…
भविष्य में भी ऐसे नवाचारों से जनता का विश्वास मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।
प्रशासन का यह रुख नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संकेत दे रहा…
जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मामले में आगे…
प्रशासन के इन सख्त निर्देशों से जगन्नाथ चौक-घंटाघर मार्ग पर यातायात को जल्द सुगम बनाने…
This website uses cookies.