Categories: katni city news

Katni News:सिविल सर्जन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने कलेक्टर ने संभागायुक्त को लिखा पत्र

जिला अस्पताल में हुई आगजनी की जांच पूर्ण, टीम ने सौंपी रिपोर्ट

लोक निर्माण विभाग पीआईयू के कार्यपालन यंत्री को शो कॉज नोटिस जारी

कटनी सिटी न्यूज़। जिला चिकित्सालय की नवीन मेटरनिटी एवम् चाइल्ड केयर बिल्डिंग में विगत माह हुई आगजनी की दुर्घटना की जांच के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा  गठित टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद ने सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ यशवंत वर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने संभाग आयुक्त को पत्र लिखा है। साथ ही कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू कटनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा जांच दौरान जिला अस्पताल में आगजनी की घटना रोकने संबंधी सुझावों के आधार पर सिविल सर्जन को उक्त कमियों को दूर कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देशित किया गया है।

3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने निर्देश

उल्लेखनीय है कि आगजनी की दुर्घटना की जांच में यह तथ्य सामने आए कि सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय द्वारा 22 सितंबर 2022 को उक्त भवन में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के लिए लेख किया गया था। इसके बावजूद भवन हस्तांतरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भी सिविल सर्जन जिला अस्पताल को भवन संबंधी एक भी अभिलेख और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही फायर एनओसी के लिए आवश्यक अभिलेख भी नहीं उपलब्ध कराए गए। जिसके बाद जिला चिकित्सालय में यह आगजनी की दुर्घटना घटित हो गई। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू को   अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण उनके इस कृत्य को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध पाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश

जांच टीम द्वारा जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम उपलब्ध न होने, प्रशिक्षित विद्युत कर्मी न होने और विद्युत उपकरणों का  समय समय पर रख रखाव न होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला अस्पताल में योग्य एवम् प्रशिक्षित विद्युत कर्मी को विद्युत प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपने, फायर सेफ्टी सिस्टम उपलब्ध रखने और विद्युत उपकरणों का समय समय पर रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने लिखा संभागायुक्त को पत्र

जिला चिकित्सालय में विगत माह हुई आगजनी की दुर्घटना के लिए कलेक्टर के निर्देशन में बनी जांच टीम द्वारा अस्पताल प्रबंधन को दोषी एवं जिम्मेदार माना गया है। कलेक्टर द्वारा घटना उपरांत सिविल सर्जन जिला अस्पताल को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में प्रस्तुत स्पष्टीकरण बिंदुओं की जांच दल गठित कर कराई गई थी। जांच टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने आगजनी की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार और दोषी डॉ यशवंत वर्मा सिविल सर्जन जिला अस्पताल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने संभागायुक्त जबलपुर संभाग को पत्र लिखा है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

32 minutes ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

36 minutes ago

*कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से ली जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी*

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

43 minutes ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

1 hour ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

1 hour ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

1 hour ago

This website uses cookies.