कटनी पुलिस की जनसंतुष्टि रैंकिंग में कुठला थाना अव्वल, बहोरीबंद दूसरे स्थान पर*

भविष्य में भी ऐसे नवाचारों से जनता का विश्वास मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

*कटनी, 13 मई 2026*: कटनी पुलिस ने अप्रैल 2026 की जनसंतुष्टि आधारित थाना रैंकिंग जारी की है। नागरिकों से मिले फीडबैक के आधार पर थाना कुठला ने 91.46% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, रैंकिंग थाने आने वाले फरियादियों और आगंतुकों के वास्तविक फीडबैक पर तैयार की गई है। फीडबैक थानों में रखे गए आगंतुक रजिस्टर और “स्कैन करें, फीडबैक भरें” डिजिटल क्यूआर कोड के जरिए लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने क्रॉस कॉलिंग कर फीडबैक की विश्वसनीयता भी जांची।

*अप्रैल 2026 की टॉप-3 रैंकिंग* 1. थाना कुठला – 91.46% 2. थाना बहोरीबंद – 91.36% 3. थाना एनकेजे – 91.12% सबसे कम अंक वाले थानों में थाना बड़वारा 86.32%, स्लीमनाबाद 86.78% और विजयराघवगढ़ 86.79% पर रहे।*डिजिटल फीडबैक सिस्टम को मिला अच्छा प्रतिसाद* कटनी पुलिस के डिजिटल फीडबैक सिस्टम को नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग थाना प्रभारियों और स्टाफ के व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और सेवा गुणवत्ता की सराहना कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पिछले महीनों की तुलना में सभी थानों में जनसंतुष्टि प्रतिशत में सुधार हुआ है।जिला पुलिस ने कहा कि कम प्रदर्शन वाले थानों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

भविष्य में भी ऐसे नवाचारों से जनता का विश्वास मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

admin

Recent Posts

कटनी के बरगवां में पुरानी खदान के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, पहचान अभी अनजान

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की तस्वीर जारी कर पहचान कराने…

2 hours ago

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 117 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनसुनवाई में…

2 hours ago

कटनी पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी जन समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

कटनी पुलिस आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनके विश्वास को बनाए रखने के…

2 hours ago

कटनी नगर निगम में सख्ती: जर्जर भवनों पर निगमायुक्त का सख्त रुख, उपयंत्रियों को देना होगा सर्टिफिकेट

प्रशासन का यह रुख नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संकेत दे रहा…

2 hours ago

दहेज की मांग ठुकराने पर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके ने लगाया हत्या का आरोप

जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मामले में आगे…

3 hours ago

ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में तेजी: निगमायुक्त तपस्या परिहार का सख्त निर्देश

प्रशासन के इन सख्त निर्देशों से जगन्नाथ चौक-घंटाघर मार्ग पर यातायात को जल्द सुगम बनाने…

3 hours ago

This website uses cookies.