कटनी। जिला कलेक्टर श्री तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने टेक, पीएचई, वाणिज्यिक कर, खाद्य, खनिज, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, परिवहन तथा ऊर्जा विभाग समेत 10 महत्वपूर्ण विभागों की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की और सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निराकरण के सख्त निर्देश दिए।राजस्व विभाग की तहसीलवार समीक्षाकलेक्टर ने राजस्व विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदार रीठी को विशेष रूप से 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर श्री तिवारी ने टीएल पत्रों, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने संबंधी लंबित शिकायतों तथा समग्र ई-केवाईसी की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारीबैठक के दौरान निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे:डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्राडिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईकेसभी एसडीएमउपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षितसहायक आयुक्त आदिम जाति विमल चौरसियासहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायकजिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासीसीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुरजिला पंजीयक पंकज कोरीमहाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह चौहानजिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्तालोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्माउपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगरसाथ ही अन्य जिलाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसेवा से जुड़ी सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
यह बैठक निगम प्रशासन की सक्रियता और मानसून से पहले शहर को तैयार करने की…
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के आसपास दीवार या सेफ्टी गार्ड की मांग की…
प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा,…
पुलिस की अब यह परीक्षा है कि वह कितनी तेजी से दोषियों तक पहुंचती है…
अब वाहन की सुपुर्दगी (release) केवल कोर्ट की प्रक्रिया से ही हो सकती है। हमने…
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त कोर्ट मोहर्रिर, थाना…
This website uses cookies.