google1b86b3abb3c98565.html

ओवर ब्रिज पर इलेक्ट्रिक बाइक में भीषण आग, स्कूली छात्रा ने कूदकर बचाई जानमिशन चौक में मचा हड़कंप, इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल

0

कटनी में हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम नागरिकों में चिंता बढ़ गई है।

कटनी में हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम नागरिकों में चिंता बढ़ गई है।

कटनी (27 अप्रैल 2026) — शहर के सबसे व्यस्त इलाके मिशन चौक ओवर ब्रिज पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक डरावनी घटना ने लोगों में खलबली मचा दी। एक चलती हुई इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई और देखते-ही-देखते पूरी बाइक धू-धू कर जलकर खाक हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्कूली छात्रा चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रही थी। जैसे ही वह ओवर ब्रिज पर आजाद चौक के पास पहुंची, बाइक के पिछले हिस्से से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं।

आसपास के वाहन चालकों ने तुरंत चिल्लाकर छात्रा को आगाह किया।खतरा भांपते ही छात्रा ने बाइक तुरंत रोकी और तेजी से नीचे कूद गई। बस कुछ ही पलों बाद बाइक में आग भड़क उठी और पूरी बाइक आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, जबकि कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

।आग का कारण अज्ञातफिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक किसकी थी और आग लगने का सटीक कारण क्या था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बैटरी में फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है।समय रहते छात्रा की सतर्कता और अन्य वाहन चालकों की त्वरित सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा, बैटरी की गुणवत्ता और नियमित मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कटनी में हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम नागरिकों में चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed