कबाड दुकान में लगी आग, जिंदा जला दुकानदार कुठला थाना क्षेत्र के कछगवां गांव का मामला परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और जल्द से जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

कटनी: कुठला थाना क्षेत्र के कछगवां गांव में एक कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग ने 52 वर्षीय दुकानदार को जिंदा जला दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश में की गई हत्या बताते हुए आरोप लगाया है।

शनिवार रात करीब 8 बजे जब मृतक रघुनाथ पटेल के बेटे पंकज पटेल दुकान पहुंचे, तो वहां आग की लपटें भड़क रही थीं। अंदर उनके पिता गंभीर रूप से झुलसे हुए पड़े थे। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप: हत्या के बाद आग लगाई गईपरिजनों ने पुलिस को बताया कि रघुनाथ पटेल का गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका दावा है कि पहले हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए दुकान में आग लगा दी गई। पंकज पटेल ने कहा, “यह कोई सामान्य आग नहीं है, यह सुनियोजित हत्या है।

”पुलिस की जांच शुरूकुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में आग से मौत का मामला सामने आ रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस ने गांव में पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।यह घटना ग्रामीण इलाकों में पुरानी दुश्मनी और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और जल्द से जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

13 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

13 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

13 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

13 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

14 hours ago

This website uses cookies.