कटनी के बड़वारा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया

फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है

कटनी/बड़वारा, 23 अक्टूबर: बड़वारा थाना क्षेत्र के खरहटा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 21 वर्षीय शानी बर्मन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।

घटना 21-22 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

शानी के पिता गोरेलाल बर्मन ने कहा, “मेरा बेटा कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। गांव के सात लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा था, हाल ही में मारपीट भी हुई थी।

हमें पूरा शक है कि उसकी हत्या की गई है या आत्म हत्या के लिए उकसाया गया।

”परिजनों ने थाना प्रभारी के.के. पटेल पर गंभीर लापरवाही और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने बुधवार को कटनी-शहडोल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

उनकी दो मुख्य मांगें हैं:

थाना प्रभारी के.के. पटेल का तत्काल निलंबन।नामजद सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी।चक्काजाम के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात ठप हो गया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

4 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

4 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

4 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

4 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

5 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

5 hours ago

This website uses cookies.