पहले बात चीत फिर हाथापाई फिर चले लाठी डंडे चिखला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट दो घायल

फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर बनाए हुए है।

रीठी (कटनी)।कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखला गांव में रविवार सुबह करीब 9 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे।

इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों में से एक घायल महिला को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था, जो रविवार सुबह अचानक उग्र हो गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर बनाए हुए है।

admin

Recent Posts

ब्रेकिंग न्यूज़कटनी: इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस पलटी, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

यह हादसा कटनी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता…

19 minutes ago

ढीमरखेड़ा में शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा…

23 hours ago

कौशांबी के सिक्योरिटी गार्ड का शव कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला, 10 दिन पहले मुंबई से घर लौट रहे थे

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…

23 hours ago

रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में चोरी की सनसनीखेज वारदात: उपमुख्यमंत्री के स्टाफ की पत्नी का 10 लाख का सामान गायब

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी…

23 hours ago

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

23 hours ago

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दो शासकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए जारी की 3.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत…

23 hours ago

This website uses cookies.