Categories: katni city news

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

चुनाव आयोग का पुतला फूंका, कचहरी चौराहे पर भारी तनाव; पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल कटनी (13 जून 2026) – राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस ने शनिवार शाम कटनी के कचहरी चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका और केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कचहरी चौराहे पर जमा हुए।

नामांकन निरस्त होने की खबर मिलते ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए। जब प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन करने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका। इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की-फुल्की झड़प हुई और माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।नेताओं का बयानमोहम्मद इसराइल ने प्रदर्शन के दौरान कहा,“भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जानबूझकर रद्द कराया गया है। यह तानाशाही है।

अगर सरकार ने अपनी इस हरकतों पर अंकुश नहीं लगाया तो युवा कांग्रेस ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सड़क पर उतरकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी।”महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौम्या रंधेलिया ने कहा,“पहले भाजपा वोट चोरी करती थी, अब सीट चोरी कर रही है। एक गांधीवादी विचारधारा वाली महिला मीनाक्षी नटराजन के साथ अन्याय किया गया है। यह महिला हितों का ढोंग है। हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा।”मौके पर उपस्थित प्रमुख नेता प्रदर्शन में ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, मुंडवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, आईटी प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी अल्वी, माया चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।इस घटना के कारण कचहरी चौराहे पर यातायात लंबे समय तक बाधित रहा।

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा में शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा…

2 hours ago

कौशांबी के सिक्योरिटी गार्ड का शव कटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला, 10 दिन पहले मुंबई से घर लौट रहे थे

परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…

2 hours ago

रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में चोरी की सनसनीखेज वारदात: उपमुख्यमंत्री के स्टाफ की पत्नी का 10 लाख का सामान गायब

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी…

2 hours ago

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दो शासकीय स्कूलों की मरम्मत के लिए जारी की 3.53 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

द्वितीय एवं तृतीय किश्त के लिए फोटोग्राफ, माप पुस्तिका की प्रतिलिपि सहित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत…

2 hours ago

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

1 day ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

1 day ago

This website uses cookies.