भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन का कटनी नगर निगम पर तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं और बार-बार होने वाली खुदाई से आम जनमानस बेहद परेशान है।

“पहले करोड़ की सड़क, ६ माह बाद उखाड़ दी… वाह रे नगर निगम, न कोई प्लानिंग न विजन”कटनी। शहर की बदहाल सड़कों, बार-बार खुदाई और बिना सोचे-समझे हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि शहर में योजना और विजन की पूरी कमी है, सिर्फ लीपापोती चल रही है।अलका जैन ने क्या कहा?व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करते हुए अलका जैन ने लिखा-“पहले करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क बनाई जाती है, फिर छह महीने बाद पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उसे उखाड़ दिया जाता है।

वाह रे नगर निगम का खेला… न कोई प्लानिंग, न कोई विजन, बस लीपापोती!”उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में नगर निगम की हालत दयनीय है। जहां निर्माण कार्य होता है, कुछ समय बाद उसी जगह फिर से खुदाई कर नया काम शुरू कर दिया जाता है। इससे जनता के कर के पैसे का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है।पुराने समय की यादअलका जैन ने कहा कि पहले कई महापौर रहे, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ।

पहले योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाते थे, जिससे जनता के पैसे का सही उपयोग होता था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि जनता के खून-पसीने की कमाई को बर्बाद करने और लूटखसोट की कसम खा ली गई है।अपनी पार्टी की सरकार पर सवाल यह टिप्पणी इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अलका जैन भाजपा की पूर्व मंत्री हैं और वर्तमान महापौर भी भाजपा समर्थित है। अपनी ही पार्टी के कार्यकाल में शहर की इस दुर्दशा पर उनकी सार्वजनिक टिप्पणी ने चर्चा तेज कर दी है।

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं और बार-बार होने वाली खुदाई से आम जनमानस बेहद परेशान है।

admin

Recent Posts

प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनाक्रोश: गड्ढों में रोपे ‘बेशर्म’ के पौधे कैमोर

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…

2 hours ago

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटनी में विशेष अभियान

जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…

2 hours ago

ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम: कटनी यातायात पुलिस की सक्रिय पहल

कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…

2 hours ago

अमानक दही बेचने पर दिल्ली दुग्ध डेयरी संचालक पर लगा 20 हजार रुपये का जुर्माना

जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…

2 hours ago

कटनी पुलिस की बड़ी रात्रि कांबिंग: 117 वारंटी गिरफ्तार, अवैध शराब-हथियारों पर सख्त कार्रवाई

कांबिंग गश्त जैसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित…

3 hours ago

This website uses cookies.