-कटनी देवरी-मझगवां मार्ग पर स्थानीय लोगों का अनोखा और तीखा विरोध प्रदर्शन कटनी। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और प्रशासन की लंबे समय से चली आ रही अनदेखी से तंग आकर स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग की उदासीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कैमोर-कटनी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले देवरी-मझगवां मार्ग पर सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढों में ‘बेशर्म’ के पौधे रोप दिए।रचनात्मक विरोध का अनोखा तरीकाआज स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और समाजसेवियों ने इस मार्ग पर एक अनोखा प्रदर्शन किया। गड्ढों में पौधे रोपकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आईना दिखाने की कोशिश की।
समाजसेवी व अधिवक्ता ब्रह्ममूर्ति तिवारी ने बताया,“विभाग को कई बार लिखित शिकायतें और मौखिक अनुरोध किए जा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन मिले। जब अधिकारी इतने बेशर्म हो गए हैं तो हमने गड्ढों में ‘बेशर्म’ के पौधे लगा दिए ताकि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का भान हो।”सड़क बन गई हादसों का सबबग्रामीणों का आरोप है कि देवरी-मझगवां मार्ग लंबे समय से बेहद खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे होने के कारण रोजाना दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
खासकर बारिश के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए खतरनाक हो जाता है।उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यह सिर्फ शुरुआत है। यदि जल्द ही सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए और मार्ग का सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस बदहाली की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत करे और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराए।
स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…
जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…
कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…
जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को…
कांबिंग गश्त जैसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित…
This website uses cookies.