कटनी (मध्य प्रदेश): भारतीय सेना में देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर के नेतृत्व में 13 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक झिंझरी पुलिस लाइन मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में कटनी सहित 15 जिलों से लगभग 10 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे।
जिला प्रशासन ने इस बड़े को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।शामिल होने वाले जिलेरैली में निम्नलिखित जिलों के युवा हिस्सा लेंगे:कटनीजबलपुरअनूपपुरबालाघाटछिंदवाड़ामंडलामऊगंजनीमचरीवासतनासिवनीशहडोलसीधीसिंगरौलीउमरियाप्रतिदिन 700 से 800 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है
।प्रशासन की तैयारियां और निर्देशकलेक्टर आशीष तिवारी और आर्मी रिक्रूटिंग अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्य फोकस:यातायात प्रबंधनपर्याप्त पेयजल की व्यवस्थाचलित शौचालय और सफाई कर्मियों की तैनाती (नगर निगम जिम्मेदार)बैरिकेडिंग (पीडब्ल्यूडी विभाग)सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था (जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरव नामदेव)आपातकाल के लिए फायर ब्रिगेड, मेडिकल एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की तैनातीकलेक्टर
आशीष तिवारी ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं।”भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजडायरेक्टर रिक्रूटमेंट रितिक खंजोड़े (जबलपुर सेना मुख्यालय) ने बताया कि रैली में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। चयन निम्न पदों के लिए होगा:अग्निवीर जनरल ड्यूटी
(GD)अग्निवीर तकनीकी (Technical)अग्निवीर क्लर्क (Clerk/Store Keeper Technical)अग्निवीर ट्रेड्समैन (Tradesman)भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 13 से 28 फरवरी तक तीन स्तरों पर शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
अनिवार्य दस्तावेज:एडमिट कार्डनवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोसभी आवश्यक प्रमाण-पत्रआधार से लिंक मोबाइल नंबरसमय-सारिणी:रात्रि 12 बजे से: प्रवेश पत्र परीक्षण एवं प्रिंट सुविधासुबह 6 बजे से: आधार कार्ड परीक्षण, प्रिंट सुविधा एवं अन्य दस्तावेजों की जांचयह रैली युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।
सभी अभ्यर्थी समय पर पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं और अनुशासन बनाए रखें।
नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…
पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…
यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…
उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…
This website uses cookies.