कटनी सिटी.काम। सैन्य पुलिस अग्निवीर (महिला) के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक महिला उम्मीदवार सेना मे भर्ती होने के लिए जबलपुर में 20 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित होने वाली रैली मे शामिल हो सकतीं हैं।
सेना भर्ती मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के तहत मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ की महिला उम्मीदवारो के लिए जबलपुर में 20 नवम्बर से 21 नवम्बर तक भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (महिला) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली के लिए महिला उम्मीदवारो को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये है। भर्ती रैली जम्मू और कश्मीर रायफल्स रेजिमेंटल सेंटर केंट जबलपुर में आयोजित की जाएगी। महिला उम्मीदवारो को पी.ए.ओ.(ओ.आर) कार्यालय जम्मू और कश्मीर रायफल्स रेजिमेंटल सेंटर के पास ग्राउंड पर रिपोर्ट करना है। भर्ती रैली ग्राउंड के गेट में सुबह 5.30 बजे से सुबह 7.00 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद बंद कर दिए जायेंगे। रैली टेस्ट पास महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण 22 नवम्बर को सैन्य अस्पताल जबलपुर में किया जायेगा।
सभी महिला उम्मीदवारों से इस रैली के लिए हर तरह से तैयार होकर आने की अपील की गई है। भारतीय सेना की ओर से सभी महिला उम्मीदवारों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे व्यवहार एवं आचरण की अपेक्षा की गई है। सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि सेना में भर्ती एक पारदर्शी व्यवस्थित प्रक्रिया है। अतः किसी भी प्रकार के दलालों धोखेबाजो और एजेंटों से सावधान रहें। उल्लेखनीय है, जिन महिला आवेदकों ने 7 सितम्बर 2022 से पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया था, उनके एडमिट कार्ड जारी हो गये है। वही इस रैली में भाग ले सकेंगी।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.