Categories: katni city news

कार की टक्कर से वन विभाग कर्मचारी की मौत


देर तक कार में बैठने के बाद तिहारी पुलिया के पास उतरे थे कार सवार
इलाजरत साथी को देखकर लौट रहे थे
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सडक़ हादसे का शिकार एक वन विभाग के कर्मचारी हो गए। कर्मचारी का नाम ऋषि राज तिवारी है। वह अपने मित्रों के साथ इलाजरत दोस्त को देखकर जबलपुर से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद तत्काल स्लीमनाबाद पुलिस को खबर की गई। एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिराज तिवारी को कटनी जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत तिहारी पुलिया के पास यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि इस टक्कर के बाद प्रौढ़ सडक़ उछलकर सडक़ पर जा गिरे। कार पहले से खड़ी उनकी कार से भी टकरा गई। इससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। बताया जाता है कार में कुल 5 लोग सवार थे। टक्कर के बाद उन्हें भी चोट आईं हैं। दुर्घटना के बाद तत्काल स्लीमनाबाद पुलिस को खबर की गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को कटनी जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हो गई।
कार सवार क्रमांक एमपी 21 सीए 5730 जब बायपास स्लीमनाबाद में तिहारी पुलिया के पास पहुंचे। काफी देर से चलने के कारण वह कार खड़ी कर किनारे उतरे थे। जब वह वापस कार में बैठने जा रहे थे कि को पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 12 20 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार से उतररे ऋषि राज तिवारी (59) को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.