Categories: National Special News

India Bangladesh Cricket Match: India Beat Bangladesh

भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारत और बांग्ला देश के बीच खेले जा रहा मैच रोमांच मोड़ पर पहुंचा गया था
कटनी सिटी. काम‌। भारत बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। दर्शकों ने दिल थाम कर मुकाबला देखा। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 35वां मुकाबला एडिलेड में खेला गया । मुकाबला आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पहुंचा। आखरी बार में बांग्लादेश की टीम सात नहीं बना सकी और मुकाबला हार गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल और विराट कोहली की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 64 रन बनाए। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने शुरुआती अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के कारण मुकाबला रोमांचक हो गया।
वहीं बीच में बारिश के कारण मुकाबला रुका भी रहा। बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नौ ओवर में 85 रन बनाने थे। मैच दोबारा शुरू कर दिया गया।
 हार्दिक पांड्या ने भी अपने एक ही ओवर में दो विकेट झटक लिए हैं। दूसरी गेंद पर उन्होंने यासिर अली को आउट किया। इसके बाद होसेन ने छक्का जड़ दिया था। लेकिन पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड करके हार्दिक ने बदला ले लिया। अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में दो विकेट झटक लिए । पांचवीं गेंद पर उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब को कैच आउट करवाया। शाकिब 13 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने बारिश के बाद अपने पहले ही ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने अफिफ होसेन को कैच आउट करवाकर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया।

इससे पहले बांग्लादेश ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए थे। मोहम्मद शमी ने अपने तीसरे ओवर में शान्तो को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया था। शान्तो 25 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले हार्दिक पांड्या के पहले ओवर में शान्तो ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। बांग्लादेश ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 84रन बना लिए थे। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास रन आउट हो गए हैं। केएल राहुल ने डायरेक्ट थ्रो करके लिटन को पवेलियन भेज दिया था। दास ने 27 गेंद में 60 रन बनाए।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

9 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.