IPS Kamya Mishra: 22वर्ष की उम्र में बनी आईपीएस 28 की उम्र में छोड़ दी नौकरी

लेडी सिंघम ने दिया इस्तीफा, बताई पारिवारिक वजह

IPS Kamya Mishra:जिस नौकरी के लिए लोग ख्वाब देखते हैं। उस आईपीएस की नौकरी से आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।22वर्ष की उम्र में बनी आईपीएस बनी काम्या ने 28 की उम्र में नौकरी छोड़ दी।
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या ने वजह पारिवारिक बताई है।
IPS Kamya Mishra Resign: बिहार की एसपी काम्या मिश्रा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2019 में 22 साल की उम्र में यूपीएससी पास कर आईपीएस बनी। काम्या मिश्रा ने शादी के बाद, परिवार और व्यापार को समय देने के लिए यह कठिन निर्णय लिया। उनके पति भी बिहार में ही आईपीएस अधिकारी हैं।
दरभंगाः बिहार में दरभंगा ग्रामीण की एसपी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफ़ा दिया है और पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है। काम्या ने बताया कि यह फैसला आसान नहीं था।

मन लगने के बावजूद कठोर निर्णय

काम्या मिश्रा ने बताया कि आईपीएस की नौकरी छोड़ना बहुत कठिन निर्णय है। यह फैसला ऐसे वक्त में लेना पड़ा, जब पुलिस डिपार्टमेंट में उनका मन बहुत लग रहा था। नौकरी छोड़ने के फैसले पर बहुत दुख हो रहा है। इतने बड़े पद पर पहुंचकर छोड़ना बहुत कठिन होता है। लेकिन उनके परिवार बहुत बड़ा व्यापार भी है। वो अपने परिवार में अकेली बेटी हैं। साथ ही साथ अपने काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पा रही थीं। इसलिए इतना कठिन निर्णय लेना पड़ा।

काम्या मिश्रा ने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी और 2019 बैच की आईपीएस अफसर बनी थीं। पहली पोस्टिंग हिमाचल कैडर में मिली थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को बिहार कैडर में ट्रांसफर करवा लिया। काम्या बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। 12वीं में उन्हें 98 प्रतिशत अंक मिले थे।

पापा के साथ बिजनेस संभालना चाहती हैं IPS ऑफिसर काम्या मिश्रा
मिश्रा को लेडी सिंघम कहा जाता है। 2019 में उन्होंने अपने पहले अटेम्प्ट में ही UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम क्रैक कर लिया था। काम्या मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनके परिवार का बिजनेस है और वो अपने पापा के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि वो अपने पेरेंट्स की इकलौती बेटी हैं और बिजनेस संभालने में उनका साथ देना चाहती हैं।

आईएएस अवधेश सरोज से 2021 में हुई शादी

काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं। अवधेश सरोज भी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बिहार कैडर में ही तैनात हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक. किया है। काम्या और अवधेश की शादी 2021 में हुई थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

देवप्रबोधिनी एकादशी पर कटायेघाट का दीपोत्सव: 15 हजार दीपों की ज्योति ने तट को रोशन किया, भजन-आरती से बही भक्ति की धारा

कटायेघाट का यह दिव्य दृश्य न केवल कटनीवासियों की आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि दूर-दराज…

12 hours ago

अक्टूबर-नवंबर में सावन जैसी बरसात: कटनी के किसानों की धान फसल बर्बाद, मध्य प्रदेश में लाखों हेक्टेयर प्रभावित

यह रिपोर्ट स्थानीय किसानों के बयानों और मौसम विभाग के आंकड़ों पर आधारित है। नुकसान…

1 day ago

शिकारी बने शिकार: कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लड़कियों के जाल में फंसाकर ऐंठने वाले गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अपराधियों का एक कुख्यात गिरोह, जो महिलाओं के बहाने…

1 day ago

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल की कठोर सजा, POCSO कोर्ट का सख्त फैसला

पुलिस और न्यायपालिका की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिला, जो अन्य मामलों…

2 days ago