कटनी। ढीमरखेड़ा क्षेत्र कटरिया ग्राम पंचायत के बिलगड़ा के जंगल में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल का पीएम उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है। मामले में हड्डियों का डीएनए एनालिसस करने के बाद पुलिस मामले में तथ्यों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
पुलिस ने बताया कि जब कुछ ग्रामीण जंगल गए तो उन्होंने देखा कि यहां पर एक कंकाल पड़ा है। उसके आसपास कपड़े भी मिले हैं। ढीमरखेड़ा पुलिस ने बताया कि शव के पास मिले कपड़ों के आधार पर एक पिता ने शव को अपनी 18 वर्षीय बेटी के होने का दावा किया है लेकिन हड्डियां और खोपड़ी मिली है। बाकी छोटी हड्डियों को जानवरों ने बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इस आधार पर पूरी तरह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि यह रमा बाई का कंकाल है क्योंकि अभी तो यही तय नहीं हो पाया कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले में भोपाल में फारेंसिक टीम से मामले के संबंध में जानकारी मांगी गई। उनके निर्देशन में पीएम किया गया।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
This website uses cookies.