Jabalpur News: जबलपुर में युवक ने लगाई मेडीकल कालेज अस्पताल से छलांग, मच गई अफरा-तफरी

In Jabalpur, the young man jumped from the Medical College Hospital, there was chaos

कटनी सिटी. काम।मेडीकल कालेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब इलाज करवाने आए एक युवक ने छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला 4 नवंबर का है। सुबह नौ बजे पत्नी के लिए कुछ लाने को कहकर युवक गया तो नहीं लौटा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यवुक ने अस्पताल के तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में डाक्टरों तक पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी सासें थम चुकी थीं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक सिवनी जिले के बरघाट का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार सिवनी के बरघाट में रहने वाला बालकिशन परते (29) अपनी गर्भवती पत्नी शीतल परते को लेकर मेडिकल अस्पताल आया था। बालकिशन ने पत्नी को गायनिक वार्ड में भर्ती कराया। 4 नवंबर की सुबह लगभग नौ बजे बालकिशन जांच रिपोर्ट लेने जाने की बात कहकर पत्नी के पास से निकला। इस दौरान वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से सीधे नीचे छलांग लगा दी। बालकिशन के तीसरे मंजिल से गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल स्टाफ व आसपास मौजूद अन्य लोगों ने बालकिशन को उठाया। इसके बाद उसे आक्समिक चिकित्सा कक्ष में भर्ती करवाया गया लेकिन डाक्टर के मुताबिक वह मृत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गढ़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसके पास एक पर्ची मिली। इसमें बरघाट का पता लिखा था। इसके बाद मरीजों से पूछताछ शुरू की गई तो बालकिशन की पहचान हो सकी। पुलिस ने बालकिशन के स्वजन से संपर्क कर उन्हें बुला लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

21 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

21 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

22 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

22 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

22 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

22 hours ago

This website uses cookies.