Metro bus driver got attacked : मेट्रो बस चालक को चलती बस में आ गया अटैक हो गई मौत , कुचल गए तीन वाहन, 6 लोग हुए घायल, जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र का मामला

Metro bus driver got attacked : मेट्रो बस चालक को चलती बस में आ गया अटैक हो गई मौत , कुचल गए तीन वाहन, 6 लोग हुए घायल, जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र का मामला
Metro bus driver got attacked in a moving bus, died, three vehicles crushed, 6 people injured, case of Damoh Naka area of ​​Jabalpur
Jabalpur News, Jabalpur Latest News, Jabalpur News, Jabalpur City News, Madhya Pradesh News, Madhya Pradesh Special N

कटनी सिटी.काम।जबलपुर क्षेत्र के दमोह नाका में एक सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। 2 दिसंबर को दमोहनाका क्षेत्र में हुई इस घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। बस की रफ्तार धीमी होने की वजह से किसी तरह बस रुक गई। बाद में लोगों ने चालक को देखा तो वह स्टेयरिंग पर बेसुध पड़ा था। मेट्रो बस चालक को चलती बस में आ गया अटैक आ गया। इसमें उसकी मौत भी हो गई। इस घटना में 6 लोग घायल हैं। बस चालक 60 वर्षीय हरदेव पाल सिंह की सांसें थम चुकी थी। ई-रिक्शा में बैठे भूरा पटेल, कार्तिक पटेल, ज्योति पटेल, वैष्णवी पटेल, अमृता सिंह एवं एलपी गौर घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दमोह नाका से बरेला मार्ग पर बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0764 चलती है। दमोहनाका से बस जैसे ही सवारी लेने के लिए चली तभी चालक को अटैक आया। बस की गति धीमी थी इस वजह से स्थिति नियंत्रण में आ गई। घटना के बाद चौराहे में जाम की स्थिति बनी रही।
ग्रीन सिगनल पर इंतजार कर रहे थे लोग
मामले में लोग ग्रीन सिगनल पर इंतजार कर रहे थे। दमोहनाका चौराहे पर शुक्रवार की सुबह एक मेट्रो बस ने ग्रीन सिग्नल का इंतजार करते तीन वाहनों को कुचल दिया। इसके बाद धीमी रफ्तार से आई मेट्रो बस चौराहे में पहुंचकर ठहर गई। घटना होते ही कुछ लोग दौड़कर मेट्रो बस में पहुंचे तब तक उसके चालक की हृदयाघात होने के कारण मौत हो चुकी थी। फिर मेट्रो बस के चालक की वाहन चलाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत गई। चालक का स्टेयरिंग पर नियंत्रण हटने से बस की चपेट में कार, ई रिक्शा और बाइक सवार आए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पीड़ितों को नजदीक के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले भर्ती कराया गया है। दमोहनाका चौक पर खड़ी पुलिस ने बस को तत्काल किनारे लगवाया और वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

21 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

21 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

22 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

22 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

22 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

22 hours ago

This website uses cookies.