कटनी: पुलिस के सघन कांबिंग अभियान में 145 वारंटी-अपराधी गिरफ्तार, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सघन अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में अपराधों पर अंकुश लगे और नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिले

कटनी। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कटनी पुलिस ने विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान में बड़ी संख्या में वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी कार्रवाई हुई।

अभियान की प्रमुख कार्रवाइयों में:विभिन्न न्यायालयों से जारी 23 स्थायी वारंटियों और 82 गिरफ्तारी वारंटियों की तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

59 जमानती वारंट और 61 समंस तामील किए गए।36 गुंडों और 36 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।अवैध शराब के खिलाफ 30 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए।

जुआ-सट्टे के 6 प्रकरण पंजीबद्ध हुए।शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई: धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15, 126/135 बीएनएसएस के तहत 176 और 129 बीएनएसएस के तहत 26 आरोपियों के खिलाफ एक्शन।

सड़क सुरक्षा के लिए रात्रि चेकिंग में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 14 चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।

कुल मिलाकर अभियान में 145 वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सघन अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में अपराधों पर अंकुश लगे और नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिले।

admin

Recent Posts

बिना अनुमति संचालित 3 बारात घरों पर निगम की सख्त कार्रवाई: तीनों स्थल सील

यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…

13 hours ago

जनकल्याण शिविरों में रिकॉर्ड प्रदर्शन: 12,156 आवेदनों का हुआ निराकरण, कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत निगरानी

यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…

13 hours ago

बड़वारा में ‘जहर उगलती’ 12 टायर ऑयल फैक्टरियां! विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…

13 hours ago

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…

13 hours ago

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में बरामद किए 5 चोरी के मोबाइल, दो नाबालिग गिरफ्तार

समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

14 hours ago

This website uses cookies.