कटनी: महानदी के गुंडेहा घाट पर हाथ-पैर रस्सी से बंधा युवक का शव मिला, हत्या की आशंका प्रबल

पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव स्थित महानदी के गुंडेहा घाट पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

शव की सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक के हाथ-पैर रस्सी से कसकर बंधे हुए थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका गहरा गई है।

सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। टीम ने क्षेत्र को सील कर शव को नदी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

उसकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों से मिलान कर रही है। ग्रामीणों में इस घटना से दहशत का माहौल है।

उनका कहना है कि हाथ-पैर बंधे होने से यह साफ तौर पर हत्या का मामला प्रतीत होता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव विश्वकर्मा और एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कहा कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

बिना अनुमति संचालित 3 बारात घरों पर निगम की सख्त कार्रवाई: तीनों स्थल सील

यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…

14 hours ago

जनकल्याण शिविरों में रिकॉर्ड प्रदर्शन: 12,156 आवेदनों का हुआ निराकरण, कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत निगरानी

यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…

14 hours ago

बड़वारा में ‘जहर उगलती’ 12 टायर ऑयल फैक्टरियां! विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…

14 hours ago

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…

14 hours ago

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में बरामद किए 5 चोरी के मोबाइल, दो नाबालिग गिरफ्तार

समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

15 hours ago

This website uses cookies.