Categories: katni city news

कटनी: परसेल गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस किसी भी संभावित वजह का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के परसेल गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग झन्नई कोल का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला।

परिवार के सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे झन्नई कोल घर पर अकेले थे। उन्होंने घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जब परिजन वापस लौटे तो दरवाजा बंद मिला।

खिड़की से झांकने पर बुजुर्ग का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।पुलिस पहुंची मौके परघटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने तुरंत बड़वारा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा पूरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है।

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।परिवार और ग्रामीण इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

पुलिस किसी भी संभावित वजह का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

admin

Recent Posts

बिना अनुमति संचालित 3 बारात घरों पर निगम की सख्त कार्रवाई: तीनों स्थल सील

यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…

4 hours ago

जनकल्याण शिविरों में रिकॉर्ड प्रदर्शन: 12,156 आवेदनों का हुआ निराकरण, कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत निगरानी

यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…

4 hours ago

बड़वारा में ‘जहर उगलती’ 12 टायर ऑयल फैक्टरियां! विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…

4 hours ago

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…

4 hours ago

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में बरामद किए 5 चोरी के मोबाइल, दो नाबालिग गिरफ्तार

समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

4 hours ago

This website uses cookies.