जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम गृह के लिए अत्याधुनिक चार कैबिनेट वाला स्टेनलेस स्टील डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया है।यह फ्रीजर विधायक निधि से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से उपलब्ध कराया गया है।
अब जिला अस्पताल में शवों के सुरक्षित संरक्षण की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।
क्यों जरूरी था यह फ्रीजर?
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया कि कई बार कानूनी प्रक्रिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट या अंतिम संस्कार में देरी होने के कारण शव खराब होने की आशंका रहती थी। नए डेड बॉडी फ्रीजर से शवों को लंबे समय तक सुरक्षित और सम्मानजनक स्थिति में रखा जा सकेगा।
विधायक के निरंतर स्वास्थ्य योगदानविधायक संदीप जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टीबी मरीजों के लिए 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत से पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई थी। साथ ही वे 180 टीबी मरीजों के ‘निक्षय मित्र’ बनकर लगातार छह महीने तक उन्हें पोषण किट भी उपलब्ध करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का आभारसिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उदार पहल के लिए विधायक जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।
अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से जिला अस्पताल की सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और मृतकों के प्रति सम्मान को भी रेखांकित करती है।
नगर निगम प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…
यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…
क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…
मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…
समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
This website uses cookies.