कटनी: पीर बाबा बायपास पर बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से ढहाए जा रहे अवैध निर्माण

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर कोई भी अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर शनिवार सुबह से पीर बाबा बायपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया।

जेसीबी मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं।भारी पुलिस बल तैनात, किसी को नहीं दी छूटकार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार, यातायात टीआई राहुल पांडेय सहित राजस्व, एनएचएआई और पुलिस का संयुक्त दल लगातार सक्रिय है।

अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन स्वयं हटाने के बजाय टालमटोल करने वालों के खिलाफ अब जेसीबी से सीधी कार्रवाई की जा रही है।

दुकानें, होsटल, होर्डिंग्स, अस्थाई चबूतरे और सड़क किनारे बने अवैध ढांचे तेजी से गिराए जा रहे हैं।उद्देश्य: दुर्घटना मुक्त और तेज गति से चलने वाला हाईवेप्रशासन का स्पष्ट कहना है कि पीर बाबा बायपास पर वर्षों से अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाएं हो रही थीं।

अब हाईवे को पूरी चौड़ाई में मुक्त कराकर यातायात को निर्बाध और सुरक्षित बनाया जाएगा।कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग जनता की संपत्ति है।

इसे अतिक्रमण मुक्त रखना हमारी प्राथमिकता है। कोई भी व्यक्ति सड़क पर अवैध कब्जा नहीं कर सकता। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

”अभियान अभी जारी है और आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई होने की संभावना है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर कोई भी अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

2 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

9 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

13 minutes ago

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

23 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

23 hours ago

This website uses cookies.