Categories: katni city news

Katni accident news : हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर घायल

कटनी। सिटी.काम। उमरियापान से खितौला रोड पर सरदा के समीप हुआ हादसा सिहोरा से इलाज कराकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार भागते हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में महिला व उसका 9 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक मौके पर हाइवा को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची खितौला पुलिस ने हाइवा को जप्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी मुताबिक ढीमरखेडा ब्लॉक के ग्राम खंदवारा निवासी रणभीर सिंह, नितिन सिंह ठाकुर एवं अनीता सिंह शुक्रवार की दोपहर टीव्हीएस बाइक में सवार होकर 9 वर्षीय शुभम सिंह का सिहोरा में निजी चिकित्सक के यहां से इलाज कराकर वापस अपने घर खंदवारा लौट रहे थे। उसी दौरान सरदा के समीप हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 7111 ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 32 वर्षीय रणभीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय नितिन सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल 35 वर्षीय महिला अनीता सिंह व उसके 9 वर्षीय बेटे शुभम को जबलपुर रेफर किया गया है।  

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

22 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

22 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

22 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

22 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

22 hours ago

This website uses cookies.