Categories: katni city news

Katni accident News : कटनी दमोह मार्ग में भीषण हादसा, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत

कटनी सिटी. काम। कटनी के रीठी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। युवक शाम को किसी काम से बाइक से रीठी गए थे। कटनी-दमोह सड़क पर यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कटनी दमोह मार्ग पर रीठी व देवरीकला फाटक के बीच बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी भिजवाया है।जहां पर बुधवार की सुबह पीएम कराया जाएगा।
रीठी थाना से मिली जानकारी के अनुसार पटौंहा चिखला निवासी भजन सिंह ठाकुर पिता कदम सिंह 22 वर्ष, अरविंद ठाकुर पिता सद्दू सिंह 24 वर्ष निवासी पटौंहा और अभिषेक ठाकुर पिता साठे राजा निवासी पटौंहा 18 वर्ष तीनों दोस्त थे। मंगलवार की शाम को किसी काम से बाइक से रीठी गए थे। रीठी से काम करने के बाद तीनों पेट्रोल पंप पहुंचे और गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद वापस पटौंहा लौट रहे थे। तीनों बाइक से जैसे ही रीठी व देवरीफाटक के बीच बनी पुलिया के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी रीठी पुलिस को दी।मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी।साथ ही तीनों शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी भिजवाया है। युवकों का बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों को टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है और उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

23 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

23 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

23 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

23 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

23 hours ago

This website uses cookies.