Categories: katni city news

Katni Badwara News गुड़ा जमुनिया ग्राम में खदान में डूबने से एक ही परिवार के 2 बच्चों की हुई मौत

कटनी। बड़वारा। डोलोमाइट के खनन के लिए किए गए गड्ढे में डूबने से एक घर के दो आदिवासी मासूम बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है,
पूरा मामला बड़वारा तहसील क्षेत्र के गुड़ा जमुनिया ग्राम में स्थित सुमंत गोस्वामी डोलोमाइट खदान का है जहां पत्थर चेक करने के लिए किए गए गड्ढे में बादल सिंह 7 वर्षीय,अरमान सिंह 4 वर्षीय की डूबने से मौत हो गई है घटना के सम्बंध में मृतक के पिता बलवीर सिंह ने बताया कि हम रोज की तरह आज भी अपने खेत पर काम करने गए हुए थे इसी दौरान खेत के बाजू से खदान संचालकों के द्वारा किए गए गड्ढे में मेरे दोनों पुत्र डूब गए दोनों को उपचार के लिए बड़वारा अस्पताल लाया गया जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया मृतक के परिजनों ने खदान चालक की लापरवाही बताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बड़वारा थाना तिराहे में शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद धरने को समाप्त कर शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह टेकाम ने बताया कि बड़वारा इलाके में लगातार पूंजीपतियों के द्वारा नियम विरुद्ध डोलोमाइट का खनन किया जा रहा है जिसका खामियाजा यहाँ के आदिवासियों को उठाना पड़ रहा है आए दिन लोगों की जाने खदान में डूबने से जा रही है इसके बावजूद भी गहरी खदानों एवं अव्यवस्थित रूप से पड़ी खदानों को सुरक्षित नहीं कराया गया है जिसका खामियाजा बादल और अरमान जैसे आदिवासी मासूम बच्चों को उठाना पड़ रहा है और इसकी जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक है लेकिन सब मौन धारण किए हुए हैं परिजनों ग्रामीणों की मांग है कि मृतक परिजनों को दस लाख की सहायता राशि दी जाए और क्षेत्र में चल रही नियम विरुद्ध खदानों की जांच कर तत्काल कार्यवाही की जाए साथ ही बड़वारा क्षेत्र के माइनिंग इंस्पेक्टर की लापरवाही अनदेखी के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं अशोक मिश्रा माइनिंग इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित किया जाए अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे जिले में एवं बड़वारा मुख्यालय में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

कटनी जिले का बड़वारा इलाका खनिज संपदा के रूप में जाना जाता है क्षेत्र में कई कंपनियां एवं रेत से लेकर डोलोमाइट की खदान है बड़ी संख्या पर संचालित है सरकार को यहां से अच्छा खासा राजस्व भी प्राप्त होता है लेकिन इन्हीं जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी के कारण आए दिन इंसानों,मवेशियों की मौतें हो रही हैं इसके अलावा किसानों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। जिसे जिला प्रशासन एव जुमेदार अधिकारी लगातार नजर अंदाज करते चले जा रहे हैं।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.