कटनी।रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत गड्ढा टोला में बरगद के पेड़ के पास बड़ी खदान में डूबने से एक 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम हुए हादसे में घर के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में अहान वंशकार(03) निवासी गड्ढा टोला बरगद के पेड़ के पास थाना की खदान में डूबने से मौत हो गई। 3 बजे से नहीं मिला बालक परिजनों ने बताया कि घर से लगी हुई खदान है। 3 बजे से बालक अहान खेलते-खेलते अचानक कहीं गायब हो गया। परिजनों उसकी यहां वहां तलाश की लेकिन बालक कहीं नहीं दिखा। अचानक घर के पास की खदान में परिजनों को उसका हाथ दिखा। इसके बाद परिजनों ने उसे निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.