बहोरीबंद थाना अंतर्गत बचैया के पास कछगवां गांव में वारदात
कटनी। बहोरीबंद थाना अंतर्गत बचैया के कछगवां गांव में हुए एक पारिवारिक विवाद में दो भाइयों ने मिलकर एक भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बहोरीबंद थाना प्रभारी अर्चना जाट ने बताया कि गुड्डा उर्फ शिवदास पटेल पिता सुमेर सिंह (49) की जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार विगत देर रात हुए विवाद में अर्जुन पिता सुमेर सिंह(32), और कमलेश पिता सुमेर सिंह(45) ने मृतक गुड्डा उर्फ शिवदास रैदाश पर सब्बल सहित अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना में घायल शिवदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद भेजा गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भाई फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों में दबिश दे रही है।
बहन को जमीन देने के लेकर विवाद
मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार के पास करीब 10 एकड़ जमीन थी। इसमें करीब दो एकड़ जमीन बहन को दी जा रही थी। मृतक इसके खिलाफ था। इसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हो रहा था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दो भाइयों ने मिलकर शिवदास की हत्या कर दी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.