कटनी। एटीएम के सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले आरोपी ने फार्म भरने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए एक महिला के खाते से 62 हजार रुपये से अधिक की राशि पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017-18 में आरोपी एसबीआई एटीएम में गार्ड की नौकरी करता था। उस दौरान वह अनपढ़ हितग्राहियों के रुपये जमा व निकासी के फार्म भरता रहता था। इसी दौरान कुसुम बाई के नाम की विड्रावल पर्ची भरकर आरोपी ने सात बार में कुल 63200 रुपये अपने भाई और पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद कियोस्क बैंक से रुपये निकालते हुए पूरे रुपये खर्च कर लिए। इस मामले में पुलिस ने 420, 34, 467, 468, 471 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि एसबीआई के पास एटीएम में गार्ड का काम करने वाला आरोपी व उसके भाई व पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। धोखाधड़ी करते हुए 63 हजार रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर ली। एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि आरोपी प्रीतम लाल (38) निवासी सिमरापटी ने कुसुम बाई रैकवार निवासी ग्राम मोहतरा थाना बाकल से छल पूर्वक फर्जी हस्ताक्षर कर सात बार में रुपये निकालकर अपने भाई संतोष और पत्नी मंती बाई को ट्रांसफर कर दिए। मामले में बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल लगाया गया था। आरोपी ने रुपये आहरण करने वाली पर्ची में रकम भरकर और फर्जी हस्ताक्षर कर ऐसा किया था। इस दौरान आरोपी ने 63 हजार 200 रुपये निकाले।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.