Categories: katni city news

Katni Bahoriband news: नीमखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक अखिल मिश्रा निलंबित

कटनी। जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह ने बहोरीबंद के शासकीय प्राथमिक शाला नीमखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक अखिल मिश्रा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत विशेष पाक्सो न्यायालय में आरोप पत्र पेश होने की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित शिक्षक श्री मिश्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/ 23 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354,354
“ए” पाक्सो एक्ट एवं एससी ,एसटी एक्ट की धाराओं के तहत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। डी ई ओ श्री सिंह को यह जानकारी थाना प्रभारी बहोरीबंद द्वारा दी गई। इसके बाद शिक्षक श्री मिश्रा का कृत्य पदीय दायित्वों के लापरवाही एवं विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए और मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई किया है।

निलंबन अवधि में शिक्षक अखिल मिश्रा का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बहोरीबंद में निर्धारित किया गया है। श्री मिश्रा को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.