कटनी: हनुमान मंदिर के सामने शराब दुकान हटाने की मांग, बजरंग दल ने कलेक्टरेट गेट पर किया चक्काजाम

जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कटनी (16 अप्रैल 2026) — घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने चल रही शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट के मुख्य गेट पर चक्काजाम कर आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धार्मिक स्थल के सामने शराब की दुकान का संचालन आस्था और धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता लंबे समय से इस मुद्दे पर प्रशासन से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आज उन्होंने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरानकार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट गेट के सामने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने जोर-जोर से नारे लगाए और आबकारी विभाग की लापरवाही को लेकर तीखे सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया और बड़े-बड़े बैनर लगाए, जिन पर लिखा था

—“मंदिर के सामने शराब दुकान बंद करो”, “धार्मिक स्थलों की गरिमा बचाओ”।माधव नगर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और यातायात को नियंत्रित करती रही।बजरंग दल की मांगबजरंग दल का स्पष्ट कहना है कि घंटाघर हनुमान मंदिर के सामने से शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार लिखित शिकायत और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके आक्रोश की सीमा बढ़ गई है।

प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल के जिला संयोजक ने कहा, “मंदिर के सामने शराब की दुकान धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। हम शांति बनाए रखते हुए भी अब प्रशासन को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है। हम तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक दुकान को वहाँ से हटाया नहीं जाता।”

जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

5 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

5 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

5 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

5 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

5 hours ago

This website uses cookies.