विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने मैरिट लिस्ट में नाम आने पर तीनों प्रतिभाशाली छात्रों से फोन पर बात कर दी बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

विधायक श्री संजय पाठक ने छात्रों की इस सफलता को क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति का प्रतीक बताया।बधाई हो इन मेधावी छात्रों को!

कटनी (16 अप्रैल 2026) — मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र ने गर्व का पल मनाया है। प्रवीण सूची (मेरिट लिस्ट) में क्षेत्र के तीन मेधावी छात्रों ने अपनी लगन और मेहनत से प्रदेश स्तर पर स्थान बनाया है।विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने इन तीनों प्रतिभाशाली छात्रों से फोन पर बात कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र:आदित्य तिवारी (पिता: मनोज तिवारी) — किड्स वे अकादमी स्कूल, बरही493/500 अंक — सातवां स्थानसौरभ सिंह मार्को (पिता: प्रताप सिंह मार्को) — सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरही492/500 अंक — आठवां स्थानकु. खुशबू लोधी (पिता: उदयभान लोधी) — शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरैया491/500 अंक — नौवां स्थानविधायक श्री संजय पाठक ने अपने संदेश में कहा:“मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके सम्मानित शिक्षकों तथा अभिभावकों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ।विजयराघवगढ़ विधानसभा से प्रवीण सूची में स्थान बनाने वाले इन तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेष बधाई! आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।

इसी उत्साह और मुस्कान के साथ आगे बढ़ते रहें।जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त कर सके, वे बिल्कुल निराश न हों। यह जीवन की एक पड़ाव मात्र है, मंजिल नहीं। अटूट धैर्य, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करते रहें — सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी।आप सभी के उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएँ!”

यह उपलब्धि न केवल तीनों छात्रों और उनके परिवारों के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है।

विधायक श्री संजय पाठक ने छात्रों की इस सफलता को क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति का प्रतीक बताया।बधाई हो इन मेधावी छात्रों को!आगे भी ऐसी ही शानदार उपलब्धियाँ हासिल करते रहें।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

4 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

4 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

4 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

4 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

4 hours ago

This website uses cookies.