Categories: katni city news

Katni barhi news: चिल्लाती रही बाड़ी में बंधी गाय खींच ले गया बाघ

बरही क्षेत्र में दहशत में ग्रामीण, किसान परेशान कैसे करें खेती

कटनी। बरही के खितौली क्षेत्र के जाजागढ़ में एक किसान की बाड़ी में बंधी गाय को बाघ खींच कर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ के खींचते समय गाय चिल्लाती रही लेकिन बाध ने उसे अपना शिकार बना ही लिया। जब तक ग्रामीणों ने शोर किया बाघ गाय का शिकार कर चुका था। घर की बाड़ी से एक गाय को बाघ खींच कर ले गया। पवन चौधरी के घर में बाड़े में बंधी गाय को बाघ ने दिन दहाड़े शिकार कर लिया।  इससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व बाघ ने एक पालतू बैल का शिकार कर लिया था।
 बाघ की दहशत के कारण लोग खेत जाने से डर रहे हैं।  लोगों खेत जाने में समूह के साथ जा रहे हैं। वहीं अंधेरा होने से पहले ही घर में दुबकने मजबूर हो रहे हैं। बफर क्षेत्र का मामला होने से पशु हानि का प्रकरण बफर वाले बनाएंगे हमारी वन सीमा का क्षेत्र इससे लगा हुआ मौके का निरीक्षण किया गया है चौकीदारों के माध्यम से आस पास के गांवो में मुनादी करवाई गई है लोग जंगल की तरफ न जाए बाघ पर भी निगरानी रखी जा रही है हमारा अमला 24 घंटे मुस्तैद है। गांव बांधवगढ़ नेशनल पार्क की बफर सीमा से सटा हुआ है।  यह क्षेत्र बाघ के मूवमेंट के हिसाब से अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों कटनी के जंगल पहुंच रहे हैं।  बरही के खितौली क्षेत्र जाजागढ़ में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उस समय शिकार कर लिया जब जाजागढ़ निवासी किसान राम सुजान अपना खेत जोत कर बैल को लेकर घर आ रहा था। इससे पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे कुंआ के जंगल में सडक़ के जंगल में सडक़ किनारे बाघ ने गाय का शिकार कर लिया था। उमरिया बरही मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों का निकलना यहां से होता है। इसके कारण इस क्षेत्र में राहगीर भी दहशत में है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.