Categories: katni city news

Katni tiger news : बाघ ने किया चरवाहे पर हमला चीख पुकार सुन दौड़े किसानों ने बचाया


बड़ी के निपानिया गांव का मामला, बाघ होने की खबर के बाद इलाके में सनसनी

कटनी। बरही के निपानिया गांव में बाग में चरवाहे पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। वन विभाग में ग्रामीणों को सूचना दी है कि वह पूरी सुरक्षा के साथ जंगल में निकलें।यह घटना बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है। जिले के तहसील क्षेत्र बरही के आखिरी छोर में बांधवगढ़ बफर जोन से सटे गांव में मवेशी चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने अटैक कर दिया। बाघ के अटैक से चरवाहा 28 वर्षीय बबलू पिता सुखलाल चक्रवर्ती लहूलुहान हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नही हारी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आस- पास के किसान दौड़े तो बाघ बबलू को छोड़कर जंगल की ओर लौट गया। बफर जोन से सटे राजस्व क्षेत्र में बाघ ने हमला किया है। बहरहाल बफर जोन के कर्मचारियों ने लहूलुहान बबलू को बरही अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर इलाज के पीड़ित को कटनी रेफर किया गया है।
वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने के लिए कहा हैं। वन विभाग ने बताया कि बाघ ग्रामीण अंचलों में नहीं आ रहा है बल्कि ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे हैं। इसलिए ग्रामीण फिलहाल जंगल की ओर नहीं जाएं। बहुत जरूरी है तो सतर्क होकर हाथों में मसाल लेकर ही जंगल जाएं। हाथों में मसाल जली होने पर बाघ उन पर शिकार नहीं करेगा। आग से सभी वन्य जीव डरते हैं।
बरही वन परिक्षेत्र के झिरिया, ददराटोला, कुआं, करौंदी सहित अन्य गांव में बाघ की चहलकदमी से दहशत का महौल रहता है। वहीं बाघों द्वारा हमला किए जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

admin

Recent Posts

बिना अनुमति संचालित 3 बारात घरों पर निगम की सख्त कार्रवाई: तीनों स्थल सील

यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…

11 hours ago

जनकल्याण शिविरों में रिकॉर्ड प्रदर्शन: 12,156 आवेदनों का हुआ निराकरण, कलेक्टर आशीष तिवारी की सतत निगरानी

यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…

11 hours ago

बड़वारा में ‘जहर उगलती’ 12 टायर ऑयल फैक्टरियां! विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…

11 hours ago

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 540 लीटर अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…

11 hours ago

कुठला पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में बरामद किए 5 चोरी के मोबाइल, दो नाबालिग गिरफ्तार

समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

11 hours ago

This website uses cookies.