Categories: katni city news

katn barhi news बाघ को देख पेड़ में चढ गया युवक, बचाई जान


कटनी ।शनिवार सुबह कुठिया मुहगांव का किसान बाली काछी जब फसलों को देखने खेत पहुंचा तो बाघ को देख दहशत में गया। दहशत के बावजूद इसने समझदारी दिखाई और पास के ही एक पेड़ में चढक़र छिप गया। थोड़ी देर तक बाघ यहां पर चहलकदमी करता रहा। इसके बाद वह जंगल की तरफ चला गया। जिसके बाद पेड़ से उतरकर इसने जानकारी दी। बाघ की चहलकदमी का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो देखकर वन विभाग हरकत में आया और सर्चिंग अभियान चलाता रहा कि दोपहर में जमुआ गांव में एक चरवाहा बाघ के हमले से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जगुवा गांव में कमलेश पिता बिज्जू भूमिया (20) मवेशियों को चराने का काम कर रहा था। उसी समय झाडिय़ों से निकलकर बाघ ने हमला कर दिया। चरवाहे के शोर-शराबे के बाद बाघ यहां से जंगलों की तरफ भाग गया। घटना बफर जोन की बताई जा रही है। चरवाहे के सीने में बाघ ने झपट्टा मारा। जिससे सीने में चोट आई है। घायल इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए स्वयं इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।  

अचानक से बाघ की आहट को देखते हुए वन विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। जंगलों के आसपास बसे गांवों में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। यहां पर सर्चिंग अभियान भी चलाया गया। इसके साथ सभी ग्रामीणों को सचेत किया गया है कि इस समय कोई भी जंगलों की तरफ न जाए। जिन किसानों के खेत जंगल से सटे हुए हैं। वे पूरी सावधानी बरतते हुए ही अपने खेतों में जांए। यदि कहीं पर कोई वन्य प्राणी नजर आता है तो उसकी जानकारी विभाग को दें।  

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा: 6 वर्षीय बालक की दतला नदी में डूबने से मौत, परिवार में मातम

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के…

23 hours ago

कटनी में कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने का मामला सामने आया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी कागजात बनाकर अदालत को गुमराह किया,…

23 hours ago

कटनी में मोबाइल चोरी के बाद साइबर धोखाधड़ी: 61 वर्षीय व्यक्ति के खाते से 7,382 रुपये निकाले गए

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने…

23 hours ago

मैहर में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार

सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मैहर (कटनी): मैहर…

23 hours ago

मेमू ट्रेनों के पहिए थमे, 6 घंटे का मेगाब्लाग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से…

2 days ago

This website uses cookies.