Categories: katni city news

Katni Barhi News, खन्ना गांव के पास हादसा, जीजा की मौत साला गंभीर

कटनी। बरही थाना खन्ना गांव के पास हुए सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई जबकि साले की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के खन्ना गांव के पास बुधवार रात दो मोटर साइकिल में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है । जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कन्हवारा गांव निवासी रवि पिता छेदीलाल यादव (35) गोहावल गांव निवासी अपने साले कपिल पिता मोहनलाल यादव (26) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर बरही गए थे, जहां से लौटने के दौरान खन्ना गांव के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल से टक्कर हो गई। जिसके कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान रवि यादव को मृत घोषित कर दिया।जबकि कपिल यादव की हालत गंभीर बताई जा रही। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

4 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

4 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

4 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.