कटनी। बरही के थाना के खन्ना गांव में हुए हादसे के बाद बरही के बिचपुरा निवासी किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। विगत करीब चार दिन पहले हुए हादसे के बाद से ही उसका इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जैसे ही किशोर की मौत हुई परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में इससे पहले कन्हवारा गांव निवासी रवि पिता छेदी लाल यादव (35)निवासी गोहावल गांव की उसी दिन मौत हो गई थी। वहीं दूसरी मोटर साइकिल में सवार यह किशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि महेंद्र पिता सुरेश सिंह (14) निवासी बिचपुरा थाना बरही की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 फरवरी को मोटर साइकिल में रवि यादव अपने साले कपिल पिता मोहनलाल यादव के साथ जा रहा था। इसी दौरान दूसरी मोटर साइकिल से उसकी भिडंत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां रवि की मौत हो गई जबकि कपिल का इलाज जारी है। वहीं दूसरी मोटर साइकिल में सवार किशोर महेंद्र की भी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.