कटनी। बरही के खन्ना गांव के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन मोटर साइकिल सवार युवकों की मोटर साइकिल की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। युवक 8 मार्च की शाम किसी काम से अपने गांव डोकरिया से बरही आए थे जब वह अपने काम करने के बाद अपने गांव डोकरिया जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटर साइकिल एक खड़े हाइवा के पीछे जा घुसी। इस हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में ये युवक हाइवा क्रमांक एमपी 19 एचए 1419 में जा घुसे थे। डोकरिया निवासी राम लाला पिता सिया राम कुशवाहा (22), राम प्यारे पिता शोभे लाल(22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नीलेश पिता लालाराम काछी (23) निवासी डोकरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। नीलेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.