Categories: katni city news

Katni Barhi News : खन्ना गांव के पास हादसा, दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत, एक गंभीर

कटनी। बरही के खन्ना गांव के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन मोटर साइकिल सवार युवकों की मोटर साइकिल की टक्कर से दर्दनाक  मौत हो गई। युवक 8 मार्च की शाम किसी काम से अपने गांव डोकरिया से बरही आए थे जब वह अपने काम करने के बाद अपने गांव डोकरिया जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटर साइकिल एक खड़े हाइवा के पीछे जा घुसी। इस हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ने बताया कि इस घटना में   ये युवक हाइवा क्रमांक एमपी 19 एचए 1419 में जा घुसे थे। डोकरिया निवासी राम लाला पिता सिया राम कुशवाहा (22), राम प्यारे पिता शोभे लाल(22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  नीलेश पिता लालाराम काछी (23) निवासी डोकरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। नीलेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।   

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

4 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

4 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

4 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.